Headlines

24 हत्याएं, 40 से अधिक क्रिमिनल केस… बिहार के बाप-बेटे की जोड़ी बेंगलुरु से गिरफ्तार

24 हत्याएं, 40 से अधिक क्रिमिनल केस… बिहार के बाप-बेटे की जोड़ी बेंगलुरु से गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के दो कुख्यात अपराधियों को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। बिहार पुलिस की एसटीएफ ने बेंगलुरु पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बाप-बेटे हैं। आरोपियों की पहचान 30 वर्षीय मणिक सिंह और 65 साल के मनोज सिंह के रूप में हुई है।

दोनों बाप-बेटों पर पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा था। इन पर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 40 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 24 से ज्यादा हत्या के मामले शामिल हैं। दोनों पर था तीन लाख रुपये का इनाम पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बिहार सरकार ने इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। लंबे समय से फरार रहने के बाद दोनों अपराधी कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में छिपकर रह रहे थे और वहीं से अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे थे।

 

पुलिस ने बताया कि मणिक सिंह पिछले एक साल से बेंगलुरु के कोडिगेहल्ली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रह रहा था, जबकि उसका पिता मनोज सिंह बीच-बीच में उसके साथ आकर ठहरता था। दोनों ने बेंगलुरु को अपना सुरक्षित ठिकाना बना लिया था और पहचान छिपाकर छोटे-मोटे पार्ट-टाइम काम करके जीवन यापन कर रहे थे बेंगलुरु पुलिस ने क्या बताया बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त सीमंत कुमार सिंह ने बताया कि बिहार पुलिस की एक विशेष टीम बेंगलुरु पहुंची और उत्तर-पूर्वी डिवीजन के पुलिस उपायुक्त के साथ समन्वय स्थापित कर यह कार्रवाई की गई।

 

उन्होंने कहा कि कोडिगेहल्ली थाना पुलिस ने पूरे ऑपरेशन में बिहार पुलिस को पूरा सहयोग दिया। पुलिस आयुक्त ने मीडिया को बताया कि दोनों आरोपी बिहार में एक हत्या के मामले में वांछित थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार स्थान बदलते रहे। खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस की गई, जिसके बाद उन्हें धर दबोचा गया।

यह भी पढ़े

मुजफ्फरपुर में लूट-हत्या और रंगदारी का शातिर अपराधी जानसन गिरफ्तार, रिमांड पर लेगी पुलिस

 06 फरवरी 📜  परमवीर चक्र से सम्मानित ‘नायक यदुनाथ सिंह’  के बलिदान दिवस पर विशेष

बिहार के लाल सूर्यवंशी ने वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ लगाई सेंचुरी

अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया की हुई जीत 

पुलिस एनकाउंटर मारा गया कुख्यात शूटर प्रिंस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें संस्करण में छात्रों से संवाद किया

सुप्रीम कोर्ट ने जन सुराज की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

शंकराचार्य जी ने लिखा योगी आदित्यनाथ को पत्र

Leave a Reply

error: Content is protected !!