Headlines

छपरा में महाशिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से निकाली गई शिव बारात शोभायात्रा, देखने के लिए उमड़ी भीड़ 

छपरा में महाशिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से निकाली गई शिव बारात शोभायात्रा, देखने के लिए उमड़ी भीड़

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर/छपरा (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow


विश्व में शांति, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश फैलाने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य दिव्य अलौकिक चैतन्य शोभायात्रा तथा 12 ज्योति लिंग की झाकी निकाली गई। यह शोभायात्रा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों और मोहल्लों से होकर गुजरी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग सड़कों पर उमड़ पड़े।

 

शिव बाबा की पूजा अर्चना और नारियल फोड़ कर शुभारंभ करने के बाद छपरा जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक राजेश प्रसाद ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रत्येक वर्ष निकलने वाला शिव बारात सह चैतन्य शोभायात्रा छपरा शहर ही नही बल्कि राज्य और देश के लिए आध्यात्मिक चेतना, नारी सशक्तिकरण और शांति का संदेश देने वाला है।

 

शिवरात्रि में रात्रि शब्द अज्ञानता, विकार वृति, दुख, अशांति और पाप को कहा गया है। ऐसे वक्त में शिव पिता परमात्मा के दिव्य अवतरण से शिवरात्रि की महिमा पूरे विश्व में प्रचलित है। शिवरात्रि का यह त्यौहार अज्ञान के अंधकार की रात्रि को समाप्त कर ज्ञान का प्रकाश लाने वाला यादगार पर्व है। जिस कारण हम सभी को इस पावन पर्व के अवसर पर अपने मन के अंदर और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लेना चाहिए।

 

ब्रह्मा कुमारी अनामिका दीदी ने बताया कि शिव बारात शोभा यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागृति लाना, नशामुक्त समाज का निर्माण करना तथा विश्व शांति का संदेश फैलाना है तथा 90 शिव जयंती के उपलच्छ में परम पिता परमात्मा शिव अवतरित हो के पवित्र धर्म आदि सनातन देवी देवता धर्म की स्थापना कर रहे है ।जिसके लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों और स्वयंसेवकों ने लोगों को सकारात्मक सोच अपनाने, आध्यात्मिक जीवन जीने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया है। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में ब्रह्माकुमारी बहनों, भाई- बहनों तथा स्थानीय श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

बीके अरविंद भाई ने बताया कि महाशिवरात्रि केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि आत्मिक जागृति और मानवता को एक सूत्र में जोड़ने का भी संदेश देता है। इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को शांति, प्रेम तथा सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। इस शोभायात्रा में शिव बाबा के ध्वज, पारंपरिक कलश यात्रा तथा आकर्षक 12 ज्योति लिंग झांकियां विशेष रूप से लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहीं। क्योंकि झांकियों में शिवलिंग, भारत माता, लक्ष्मी- नारायण सहित कई आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृश्यों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया था। जिन्हें देखकर श्रद्धालु भाव- विभोर हो उठे और शोभायात्रा के दौरान भक्ति गीतों और “ओम शांति” के उद्घोष से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

शहर स्थित ब्रह्मा कुमारी आश्रम में शिव बाबा की पूजा अर्चना और नारियल फोड़ कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थानीय संचालिका बीके अनामिका दीदी छपरा जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक राजेश प्रसाद, सहायक स्टेशन मास्टर सतीश सिंह, बीके अरविंद भाई सहित सैकड़ों बीके भाई और बहने मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

सिधवलिया की खबरें : बहुप्रतीक्षित ने डुमरिया घाट पुल का निर्माण रविवार को शुरू हो गया

सुभाष्‍कर पांडेय व्‍यक्ति नहीं एक संस्‍था थे – पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष

एकमा सीएचसी में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर अंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी, फसिलिटेटर व आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!