मशरक में डूमरसन मुखिया बाइक दुर्घटना में घायल
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
सारण जिला के मशरक के डूमरसन पंचायत के मुखिया बच्चालाल साह चैनपुर गांव में बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों ने मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने बेहतर इलाज हेतु छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
मशरक प्रखंड क्षेत्र के डुमरसन पंचायत के मुखिया बच्चा लाल साह बाइक से मशरक बाजार से अपने घर डूमरसन लौट रहे थे, इसी बीच चैनपुर गांव में एक अनियंत्रित ट्रक से धक्का लगने से सड़क किनारे गिर घायल हो गए।
जहां घायल अवस्था में ग्रामीणों ने उठाकर उन्हें मशरक सीएससी में पहुचाया और परिजनों को सूचना दी गई। मुखिया बच्चा लाल साह ने बताया कि तेज रफ्तार से जा रही ट्रक ने टक्कर मार दी।
दिव्यांगों के लिये कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण देने को सर्वेक्षण शिविर
कृत्रिम अंग प्रदान करने हेतु सर्वेक्षण को शिविर का आयोजन
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर में दिव्यांग जनों को निशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदान करने हेतु सर्वेक्षण को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को कानपुर के तरफ से आयोजित शिविर में डॉ शुभम कुमार और डॉ आदर्श कुमार ने आए दिव्यांग जनों का परीक्षण, पंजीकरण और आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरणों के लिए आवेदन लिया ।
बताया गया कि शिविर में कृत्रिम हाथ-पैर, बैसाखी, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, ब्रेल किट सहित अन्य सहायक उपकरणों के लिए पात्र दिव्यांगजनों का चयन किया गया। मौके पर बीडीओ पंकज कुमार और भाजपा मंडल अध्यक्ष सह प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता समेत कई अन्य मौजूद रहें।
यह भी पढ़े
केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत के संकल्प को देता है मजबूत आधार : रूडी
रघुनाथपुर बाजार के युवक की सीवान में ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
रघुनाथपुर में बालिदानी जगदेव प्रसाद एवं सन्त रविदास की जयंती मनायी गयी
