Headlines

सिसवन की खबरें : फरार आरोपी गिरफ्तार

सिसवन की खबरें : फरार आरोपी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के  सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए शराब के पूर्व मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिवान जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के कटवार गांव निवासी राजन कुमार यादव के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्यवाही करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने जानकारी दी।

 

मारपीट की घटना में मां बेटा घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन  थाना क्षेत्र के भागर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में मां बेटा सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी अजीज मियां की पत्नी आसमा बीवी, उसका पुत्र रोशन अली व जमील अली शामिल है। तीनों घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

बाइक से गिरकर युवक घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन। थाना क्षेत्र के तिलौता चांदपुर नहर पर बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक पडरी गांव निवासी राम अयोध्या सिंह का पुत्र वीरेंद्र सिंह है। घायल युवक का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

 

कलश यात्रा के साथ श्री हनुमंत महायज्ञ प्रारंभ

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

मांझी प्रखंड के गोबरहीं स्थित शिवशक्ति धाम में 7 दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ की शुरुआत सोमवार को विशाल कलशयात्रा के साथ हुई। हजारों श्रद्धालुओं ने हाथी-घोड़े, ऊंट और बैंड-बाजे के साथ जुलूस निकाला और सरयू नदी से जलभरी की। यज्ञाचार्य वाराणसी के पंडित दीपक शांडिल्य ने विधिवत पूजा-अर्चना की। 9-15 फरवरी तक राम कथा, ओजस्वी प्रवचन और भव्य देवी जागरण होगा। 15 फरवरी को नए मंदिर का भूमि-पूजन भी होगा।

यह भी पढ़े

मांझी  में घटित लूट की घटना के घटनास्थल का एसएसपी सारण  ने किया निरीक्षण

साहसिक कार्य: युवक ने पोखरे में डूब रहे दो मासूमों की बचाई जान

बीआरसी में सेवानिवृत्त व राज्य स्तर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 शिक्षक हुए सम्मानित

तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद नए ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी: सुधांशु रंजन

लक्ष्‍मी नर्सिंग होम के संस्‍थापक डॉक्‍टर बीएल सिंह की नौवीं पूण्‍यतिथि मनायी गयी

बीस सूत्री उपाध्‍यक्ष  के माता पिता के पूण्‍यतिथि पर अखिल भारतीय कवि सम्‍मेलन आयोजित

बिहार में फार्मर रजिस्ट्री अब 11 फरवरी तक होगी

Leave a Reply

error: Content is protected !!