Headlines

मांझी  में घटित लूट की घटना के घटनास्थल का एसएसपी सारण  ने किया निरीक्षण

मांझी  में घटित लूट की घटना के घटनास्थल का एसएसपी सारण  ने किया निरीक्षण

त्वरित उद्भेदन हेतु विशेष अनुसंधान दल (SIT) को दिए विभिन्न दिशा निर्देश

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

 

08.02.2026 को समय लगभग 01:10 बजे मांझी थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत सोना-चांदी की एक दुकान में लूट की घटना घटित हुई है। सूचना प्राप्त होते ही मांझी थाना की पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई प्रारंभ की गई। घटना की सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया है, ताकि घटना का शीघ्र एवं प्रभावी उद्भेदन किया जा सके।

इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा SIT टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पीड़ित दुकानदार एवं आसपास के ग्रामीणों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दोषियों की शीघ्र पहचान एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु SIT को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सारण पुलिस द्वारा मामले में गहन अनुसंधान किया जा रहा है तथा शीघ्र ही घटना का उद्भेदन कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े

साहसिक कार्य: युवक ने पोखरे में डूब रहे दो मासूमों की बचाई जान

बीआरसी में सेवानिवृत्त व राज्य स्तर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 शिक्षक हुए सम्मानित

तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद नए ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी: सुधांशु रंजन

लक्ष्‍मी नर्सिंग होम के संस्‍थापक डॉक्‍टर बीएल सिंह की नौवीं पूण्‍यतिथि मनायी गयी

बीस सूत्री उपाध्‍यक्ष  के माता पिता के पूण्‍यतिथि पर अखिल भारतीय कवि सम्‍मेलन आयोजित

बिहार में फार्मर रजिस्ट्री अब 11 फरवरी तक होगी

Leave a Reply

error: Content is protected !!