Headlines

लक्ष्‍मी नर्सिंग होम के संस्‍थापक डॉक्‍टर बीएल सिंह की नौवीं पूण्‍यतिथि मनायी गयी

लक्ष्‍मी नर्सिंग होम के संस्‍थापक डॉक्‍टर बीएल सिंह की नौवीं पूण्‍यतिथि मनायी गयी

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान नगर के लक्ष्‍मीपुर  ओवर ब्रिज के पास स्थित,  लक्ष्‍मी नर्सिंग होम के संस्‍थापक डॉक्‍टर  बाबू लाल सिंह  उर्फ बीएल सिंह की नौवीं पुण्‍यतिथि  नर्सिंग होम में सोमवार को मनायी गयी।

सर्वप्रथम डाॅक्‍टर बीएल सिंह की धर्मपत्‍नी  डाॅक्‍टर मंजू सिंह ने उनके तैलचित्र पर चंदन,  दीप, पुष्‍प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके पश्‍चात उनके पुत्रों , पुत्रवधुओं, परिवार के सदस्‍यों, सगे- संबंधियों एवं नगर के गणमान्‍य लोगों ने पुष्‍प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में डाॅक्‍टर राजन कल्‍याण सिंह, डाॅक्‍टर राजन दान सिंह, डाॅक्‍टर राजन मान सिंह, डाॅक्‍टर श्‍वेता सिंह, डाॅक्‍टर आरती, डाॅक्‍टर प्रिया, डाॅक्‍टर प्रजापति त्रिपाठी, डाॅक्‍टर आसिफ हुसैन, महंथ रामनारायण दास, रूपेश कुमार, सुभाष चौहान,  नरेंद्र प्रभु, जादूगर विजय, प्रेमकांत यादव, नंद कुमार द्विवेदी, राम प्रेमशंकर सिंह,

 

डाॅक्‍टर राकेश कुमार तिवारी सहित सैकड़ों लोग शामिल है। इस अवसर पर, रक्‍तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 30 यूनिट रक्‍तदान , डाॅक्‍टर  बीएल सिंह के परिवार , एवं उनके शुभचिंतकों द्वारा किया गया। इस मौके पर ब्‍लड बैंक, सिवान के कर्मी और, पदाधिकारी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़े

बीस सूत्री उपाध्‍यक्ष  के माता पिता के पूण्‍यतिथि पर अखिल भारतीय कवि सम्‍मेलन आयोजित

बिहार में फार्मर रजिस्ट्री अब 11 फरवरी तक होगी

लोकसभा अध्यक्ष के विरुद्ध विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है

SIR प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं-सुप्रीम कोर्ट

Leave a Reply

error: Content is protected !!