बाराबंकी में योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, बोले—कयामत तक बाबरी नहीं बन पाएगी
श्रीनारद मीडिया, लक्ष्मण सिंह, बाराबंकी (यूपी):

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी दौरे के दौरान अयोध्या, कानून-व्यवस्था और प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया। श्री हनुमत विराट महायज्ञ एवं श्रीरामार्चा पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग देश में बाबरी ढांचे के पुनर्निर्माण का सपना देख रहे हैं, उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि “कयामत का दिन कभी आने वाला नहीं है और जो उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, वे ऐसे ही सड़-गल जाएंगे।”
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत में रहना है तो देश के कानून का पालन करना होगा। “कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे, कानून तोड़ोगे तो जहन्नुम ही मिलेगा,” योगी ने कहा। उन्होंने दोहराया कि उनकी सरकार जो कहती है, वही करके दिखाती है। “हमने कहा था रामलला आएंगे और मंदिर वहीं बनेगा, और वह बनकर दिखाया गया। इसमें कोई संदेह है
योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि सरकार भारत की गौरवशाली परंपरा, विरासत और सनातन संस्कृति का सम्मान करते हुए आगे बढ़ रही है और आगे भी यही क्रम जारी रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यज्ञ मंडप में आहुति दी। संत बलराम दास ने उन्हें मखाने और लावा की माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं था। गरीबों की जमीन पर कब्जा हो जाता था और अराजकता चरम पर थी। “सरकार बदलते ही अराजकता गायब हो गई। आज प्रदेश में बेटी सुरक्षित है, व्यापारी सुरक्षित है और समाज खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पहले कर्मचारियों को समय पर वेतन तक नहीं मिल पाता था, जबकि आज सभी को समय पर वेतन दिया जा रहा है और करोड़ों लोगों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। उनके अनुसार उत्तर प्रदेश आज विकास और सुरक्षा दोनों के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
गौरतलब है कि हाल ही में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद की आधारशिला रखने का मामला सामने आया था, जिस पर राजनीतिक विवाद भी हुआ। हालांकि टीएमसी ने इस घटना से पहले ही विधायक को पार्टी से निलंबित कर दिया था।
यह भी पढ़े
अगर दंड बोनाफाइड (सद्भावना से) है, तो यह आपराधिक अपराध नहीं बनता-हाई कोर्ट
नीतीश सरकार ने 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज कर दिया है
अमनौर खासपट्टी के युवक की रोलर चढ़ने से कोलकता में हुई मौत
सिधवलिया की खबरें : सारण रेंज के डीआईजी ने सिधवलिया अनुमंडल पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की एकमा में हुई शुरुआत
केन्द्रीय मंत्री ने डॉ. यतीन्द्र सिन्हा को किया सम्मानित
जब तक प्रस्ताव का निपटारा नहीं हो जाता सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे-लोकसभा अध्यक्ष
विपक्ष की महिला सांसद करने वाली थीं पीएम मोदी का घेराव,क्यों?
