स्व. विनोद सिंह मेमोरियल T20 क्रिकेट टूनामेंट का हुआ शुभारम्भ
श्रीनारद मीडिया,पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर प्रखण्ड के फिरोजपुर 52 बिगहा मैदान में बुधवार को स्व. बिनोद सिंह मेमोरियल T20 क्रिकेट टूनामेंट का आयोजन हुआ।जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि सरपंच संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरज कुमार सिंह, गंगादयाल सिह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
प्रतियोगिता के पहले मैच में धरहरा खुर्द और अमनौर हरनारायण के बीच खेला गया। अमनौर हरनारायण ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। धरहरा खुर्द के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 158 रन बनाया। जवाब में अमनौर हरनारायण 14 ओवर में 130 रन बनाकर ऑल आउट हो गया।
धरहरा खुर्द ने 29 रन से मैच जीत लिया।गणेश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने पांच विकेट लिए और 20 रन बनाए।विजयी खिलाड़ियों को कप मेडल देकर उन्हें सम्मानित किया गया।इस मौके पर युवा नेता धीरज कुमार सिंह ने कहा कि खेल हमारे जीवन को अनुशासित स्वस्थ्य और ऊर्जावान बनाते है।खेल केवल मनोरंजन नही बल्कि टीम वर्क धैर्य और हर- जीत को समान भाव से स्वीकार करना सिखाते है।
इस अवसर पर मयंक कुमार सिंह, गंगादयाल सिंह नशा उन्मूलन समिति के संयोजक,राकेश कुमार सिंह त्रिपुरारी सिंह, करण सिंह, संटू सिंह, विक्की सिंह, अनूप कुमार, आदितय सिंह, संदीप कुमार, छोटू राय, गुड्डू कुमार, अफंताब आलम, अतुल सिंह, राजा सिंह, प्रेमश्याम सिंह, रणवीर सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़े
अपराधियों ने CSP लुट कांड को केस उठाने के लिए पीडित के कनपटी पर पिस्टल सटा धमकाया
दामाद संग फरार होने वाली चर्चित सास अब बहनोई संग हुई फरार
12 फरवरी 📜 महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर विशेष
12 फरवरी 📜 राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस

