Headlines

फाइलेरिया मुक्त मशरक का संकल्प: अब तक 91,933 लोगों ने किया दवा सेवन

फाइलेरिया मुक्त मशरक का संकल्प: अब तक 91,933 लोगों ने किया दवा सेवन

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में सोमवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने की। बैठक में बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 1,98,367 लोगों को सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम के तहत दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

अब तक 91,933 लोगों को दवा सेवन कराया जा चुका है, जो लगभग 46 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति दर्शाता है।अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंड में कुल 110 टीमों का गठन किया गया है, जिसकी निगरानी के लिए 11 सुपरवाइजर प्रतिनियुक्त किए गए हैं। सभी टीमों को घर-घर जाकर दवा खिलाने एवं छूटे हुए लाभार्थियों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है।

 

डॉ. सिंह ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन रोके जाने योग्य बीमारी है। इसे जड़ से समाप्त करने के लिए डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की दवा का सेवन आवश्यक है। उन्होंने आशा, आंगनबाड़ी सेविका, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को सक्रियता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।उन्होंने बताया कि दवा पूरी तरह सुरक्षित है और इसे भोजन के बाद ही सेवन करना चाहिए।

 

हल्के दुष्प्रभाव होने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि तुरंत स्वास्थ्य कर्मियों को सूचित करें।बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार, बीसीएम लव कुश कुमार सहित एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।अंत में सभी कर्मियों ने मशरक को फाइलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!