Headlines

महावीरी विजयहाता में स्थानांतरित प्राचार्य क सम्मान समारोह संपन्न

महावीरी विजयहाता में स्थानांतरित प्राचार्य क सम्मान समारोह संपन्न

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):,

स्थानीय विद्या भारती विद्यालय, महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता में इस विद्यालय के पिछले प्राचार्य शंभु शरण तिवारी के लिए आयोजित सम्मान समारोह संपन्न हुआ। प्राचार्य का सीवान जिले के ही सीबीएसई मान्यताप्राप्त, विद्या भारती विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर महाराजगंज में कुछ समय पूर्व स्थानांतरण हुआ है।

 

विद्यालय के विशाल सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य शम्भू शरण तिवारी के साथ साथ विद्यालय प्रबंधन समिति के संरक्षक प्रो रविन्द्र पाठक, सचिव शंभु प्रसाद गुप्ता, सहसचिव ओमप्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष जीव नारायण, समिति सदस्य शशिभूषण सिन्हा, प्रो.डॉ अमृता,सतीश कुमार सिंह तथा अन्य सदस्य, साथ ही महावीरी बरहन गोपाल की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे, सचिव पारसनाथ सिंह, प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार, महावीरी बालिका विद्या मंदिर की प्राचार्या श्रीमती सिम्मी वर्मा तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात् आगत अतिथियों का परिचय एवं स्वागत महावीरी विजयहाता के वर्तमान प्राचार्य डॉ कुमार विजय रंजन ने कराया। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य के कार्यकाल एवं उपलब्धियों की विस्तृत चर्चा करते हुए उनके सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

 

महावीरी विजयहाता के प्राचार्य ने शम्भू शरण तिवारी को एक प्रेरणा-पुंज बताते हुए कहा कि उन्होंने जिस प्रकार संपूर्ण जीवन विद्या भारती योजना के लिए समर्पित कर दिया है, वह सदैव अनुकरणीय रहेगा। उन्होंने प्राचार्य पर एक स्वरचित कविता द्वारा माहौल को भावुक कर दिया।

 

इसी क्रम में महावीरी विजयहाता के प्रभारी प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार सहित डॉ संतोष कुमार सिंह आदि अनेक आचार्य बंधु-भगिनी ने साथ बिताए हुए पलों को याद करते हुए प्राचार्य की दृष्टि और उपलब्धियों की जमकर प्रशंसा की। मंच संचालन श्रीमती प्रीति कुमारी कर रही थीं। मीडिया प्रभारी अखिलेश श्रीवास्तव तथा आचार्य प्रवीण चन्द्र मिश्र ने बताया कि सभी महावीरी विद्यालयों से पधारे आचार्य बंधु-भगिनी से खचाखच भरे सभागार में आयोजित यह सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह भी पढ़े

फाइलेरिया मुक्त मशरक का संकल्प: अब तक 91,933 लोगों ने किया दवा सेवन

16 फरवरी 📜  महादेव गोविंद रानाडे की पुण्यतिथि पर विशेष

16 फरवरी 📜 भारतीय खगोल वैज्ञानिक ‘मेघनाद साहा’ की पुण्यतिथि पर विशेष

16 फरवरी 📜 राष्ट्रीय बादाम दिवस पर विशेष

Leave a Reply

error: Content is protected !!