पचरुखी थाना के नव-निर्मित भवन का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार)्:

सीवान जिला अंतर्गत पचरुखी थाना क्षेत्र में नव-निर्मित थाना भवन का जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों, कार्यालय कक्षों की सुव्यवस्था, हवालात की संरचना तथा आम नागरिकों के बैठने हेतु उपलब्ध सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। द्वय अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि थाना परिसर में आने वाले आमजन को सुगम एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो।
पुलिस अधीक्षक, सिवान ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि थाना भवन में आधुनिक तकनीक का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निष्पादन की प्रभावी व्यवस्था की जाए। साथ ही, थाना परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया।
यह भी पढ़े
10 लाख घूस मांगने वाली CDPO 50 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, 4 लाख कैश घर से बरामद
