Headlines

भेल्दी मेें कार के धक्के से बैंक मैनेजर जख्मी, रेफर

भेल्दी मेें कार के धक्के से बैंक मैनेजर जख्मी, रेफर

श्रीनारद मीडिया, मृत्‍युंजय  तिवारी, भेल्‍दी, सारण (बिहार):

छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर रायपुरा बाइपास के समीप सोमवार को एक तेज रफ्तार कार के धक्के से बाइक सवार बैंक मैनेजर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।घायल बैक मैनेजर वसीम अख्तर जलालपुर थाने के नूननगर गांव के सलाउदीन अंसारी का पुत्र बताया जाता है।

मिली जानकारी के अनुसार जलालपुर थाने के नूननगर गांव के वसीम अख्तर सोमवार को गड़खा से मुजफ्फरपुर जिले के आईसीआईसीआई बैंक गुंजश मेे ड्यूटी करने के लिए जा रहे थे।वे इस बैंक मेें ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात हैं।

 

वे जैसे ही गड़खा गांव से एनएच 722 पर रायपुरा बाइपास के समीप पहुंचे कि भेल्दी की ओर से आ रही आर्टिका कार ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर के बाद जोरदार आवाज को सुन आस-पास के दौड़कर पहुंचे और मैनेजर को इलाज के लिए गड़खा सीएचसी लाए जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया।छपरा सदर अस्पताल के डॉक्टरो ने चिंतजनक स्थिति में इलाज के लिए पटना भेज दिया।

यह भी पढ़े

वाराणसी के बड़ौरा बाजार में सिलेंडर के माध्यम से ऑटो में भरा जा रहा अबैध रूप से सीएनजी गैस, जिम्मेदार मौन

हिस्ट्रीशीटर आशुतोष पाण्डेय से पीड़ित व्यक्ति आया शंकराचार्य जी के शरण में

वैश्विक मंच पर अर्धनग्न प्रदर्शन खेदजनक

पंचायती राज पदाधिकारी ने मनरेगा भवन सभागार में नल जल योजना के भूमिदाताओं के साथ की बैठक

Leave a Reply

error: Content is protected !!