बगौरा में हुआ भव्य होली मिलन समारोह, आपसी एकता और सौहार्द का दिया गया संदेश
श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवन, (बिहार )।
सीवान जिला के दारौंदा प्रखंड अंतर्गत बगौरा के न्यू मार्केट में रविवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिला पार्षद बिरेंद्र शर्मा जी के नेतृत्त्व में किया गया। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
समारोह के मुख्य अतिथि दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह रहे।समारोह में प्रमुख प्रतिनिधि उमेश सिंह तथा युवा नेता चंदन सिंह शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत रंग-गुलाल और फूल-मालाओं से किया गया।
विधायक कर्णजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता, भाईचारे और आपसी प्रेम को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि उमेश सिंह ने कहा कि होली मिलन समारोह से सामाजिक सद्भाव को नई मजबूती मिलती है और गांव की एकजुटता और भी सुदृढ़ होती है। युवा नेता चंदन सिंह ने कहा कि होली रंगों का पर्व है, जो भेदभाव मिटाकर सभी को समानता और सौहार्द के सूत्र में बांधता है।
पूर्व जिला पार्षद बिरेंद्र शर्मा ने कहा कि इस होली मिलन समारोह का उद्देश्य आपसी एकता और भाईचारे को बनाए रखना है, ताकि समाज में प्रेम और सौहार्द का वातावरण कायम रहे। उन्होंने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत का रंगारंग आयोजन भी हुआ, जिसमें होली गीतों पर लोगों ने जमकर आनंद लिया।
समारोह में शक्ति सिंह, बीडीसी अजय यादव, लालबाबू कुशवाहा, पंकज यादव, राजन कुशवाहा, मुकेश यादव,मनोज राय विद्यार्थी, मुकेश मोदी भोलू चौधरी, छोटेलाल चौधरी, निर्भय पटेल सहित उपस्थित रहे।