मशरक की खबरें : 28 घोड़परास को ट्रेंड शूटरों ने किया ढेर, किसानों को मिली राहत
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक प्रखंड क्षेत्र में किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे घोड़परास के आतंक से राहत दिलाने के लिए प्रशासन की पहल पर ट्रेंड शूटरों की टीम ने अभियान चलाया। जिले से आए पंजीकृत और प्रशिक्षित शूटरों ने मशरक के सोनौली में अभियान चलाकर करीब 28 घोड़परास को मार गिराया।
मौके पर वन परिसर पदाधिकारी अमन कुमार ,शूटर नवाब शफत अली खां , पंचायत के मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू समेत अन्य मौजूद रहें।सोनौली पंचायत के मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ने बताया कि घोड़परास के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था।
किसान रात भर खेतों की रखवाली करने को मजबूर थे। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है।
मशरक थाना परिसर में बवाल: थानाध्यक्ष समेत आधा दर्जन घायल, डीएसपी ने शुरू की जांच
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
सारण जिला के मशरक थाना परिसर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अवांछनीय तत्वों ने थाना पहुंचकर हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस घटना में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान समेत करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मशरक में कराया गया। घायलों में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान, सिपाही स्मृति प्रियंका, प्रीति कुमारी सिंह, चौकीदार रामराज कुमार तथा सुरेश राय शामिल हैं। जानकारी के अनुसार चांद बरवा गांव में सड़क पर बनाए गए ब्रेकर को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद की सूचना मिलने पर इमरजेंसी 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर पहुंची 112 टीम से उनकी कहासुनी हो गई और पुलिस वाहन को घेरकर लोगों ने विरोध जताया।
बाद में पिक अप,कार और आधा दर्जन बाइक पर आए दर्जनों लोग शिकायत लेकर मशरक थाना पहुंचे, जहां थानाध्यक्ष से उनकी कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया। और मारपीट हो गई। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान ने बताया कि आक्रोशित लोगों ने थाना पहुंचकर अचानक हमला कर दिया। बीच-बचाव के दौरान पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सीएचसी मशरक में कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान ने बताया कि कार ,पिक अप और आधा दर्जन बाइक जप्त कर दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़े
वाहन चोरी मामले में दो अपराधी गिरफ्तार
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में बगौरा के छात्रों ने लहराया परचम
होली केवल रंगों का पर्व ही नहीं बल्कि प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का प्रतीक है – विधायक डॉ सुनील पटेल
गौपूजन के साथ संकल्पित शंकराचार्य जी धर्मयुद्ध शंखनाद हेतु लखनऊ रवाना
