Headlines

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जीविका दीदियों द्वारा करहीं-पिंडारी स्थित एक निजी स्कूल के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जीविका दीदियों द्वारा करहीं-पिंडारी स्थित एक निजी स्कूल के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जीविका दीदियों के द्वारा बनियापुर प्रखंड के करहीं-पिंडारी स्थित एक निजी स्कूल के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रंगोली के माध्यम से एक स्त्री के कन्या, बहना, माता, पत्नी, सास, आजी आदि रिश्ते की महत्ता एवं कर्यव्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।

 

वहीं परिवार, समाज, राष्ट्र व पूरे विश्व के उत्थान में महिलाओं के योगदान की चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं शिक्षित बनकर आज हर क्षेत्र में नाम रौशन कर रही हैं। महिलाएं सशक्त बनेंगी तभी राष्ट्र व पूरा विश्व खुशहाल होगा।

 

कार्यक्रम में जीविका समूह की सचिव कविता देवी के अलावें सदस्य अनिता देवी, मुन्नी देवी, रिंकू देवी, कृष्णा देवी, निविता, उर्मिला देवी, नाजिया परवीन, आरती कुमारी, ज्योति देवी आदि महिलाएं शामिल हुई। इस दौरान द मदर्स इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य हिटलर कुमार के द्वारा सभी जीविका दीदियों को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े

वाहन चोरी मामले में दो अपराधी  गिरफ्तार

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में बगौरा के छात्रों ने लहराया परचम

होली केवल रंगों का पर्व ही नहीं बल्कि प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का प्रतीक है – विधायक डॉ सुनील पटेल

वाराणसी में उम्मते मुस्लिमां के तत्वाधान में आयोजित हुई दावते इफ़्तार आयतुल्लाह ख़ामेनेई की मग़फ़ेरत और ईरान की फ़तह के लिए हुई दुआख़्वानी

गौपूजन के साथ संकल्पित शंकराचार्य जी धर्मयुद्ध शंखनाद हेतु लखनऊ रवाना

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!