गांव के युवाओं को आईटी और सॉफ्टवेयर की दुनिया से जोड़ने की पहल अब रंग लाने लगी
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, छपरा (बिहार):

सारण जिला के अमनौर प्रखण्ड के मही नदी स्थित बस स्टैंड के निकट एडुगाँव स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी संस्थान में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने किया।आये अतिथियों के कर कमलों से दीपप्रज्ववलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।संस्था के निदेशक विजय कुमार राहुल राज ने स्वागत भाषण से अतिथियों का स्वागत किया।
इस मौके पर छात्र छात्राओं ने रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सबक मन मोह लिया।मुख्यातिथि अमित हरलालका ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले 134 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एडुगांव का उद्देश्य गांव के युवाओं को भी तकनीकी शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट उपलब्ध कराना है, जो बड़े शहरों में मिलती है।
उन्होंने बताया कि यहां एक वर्ष तक विद्यार्थियों को मोबाइल स्क्रीन से जुड़े कार्यों और विभिन्न सॉफ्टवेयर की तकनीकी जानकारी दी जाती है।इसके साथ ही एक वर्ष का इंटर्नशिप भी कराया जाता है, ताकि छात्र व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकें।
यह भी पढ़े
वाहन चोरी मामले में दो अपराधी गिरफ्तार
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में बगौरा के छात्रों ने लहराया परचम
होली केवल रंगों का पर्व ही नहीं बल्कि प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का प्रतीक है – विधायक डॉ सुनील पटेल
गौपूजन के साथ संकल्पित शंकराचार्य जी धर्मयुद्ध शंखनाद हेतु लखनऊ रवाना
राहुल राज ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश युवा केवल सरकारी नौकरी को ही करियर का विकल्प मानते हैं, जबकि आईटी और सॉफ्टवेयर सेक्टर में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने कहा की विश्व के महान वैज्ञानिक कहिए तो तथागत बुद्ध थे जिन्होंने कहा था हर बीमारी के कोई कारण होती है हर कारण का निवारण भी है हमे ढूढने की आवश्यकता है।विधार्थीओ को बैज्ञानिक सोच विकसित रखने पर बल दिया।इस मौके पर नीलेश कुमार प्रभात सिंह जय प्रकाश सिंह सुरेश रंजन समेत सैकड़ो छात्र मौजूद थे।मंच संचालन साक्षी कुमारी ने किया।
