Headlines

मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत हाई स्कूल अमनौर के छात्र वैशाली भ्रमण पर रवाना..

मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत हाई स्कूल अमनौर के छात्र वैशाली भ्रमण पर रवाना..

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत सोमवार को उच्च विद्यालय अमनौर के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण के लिए वैशाली रवाना हुए.विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार झा के नेतृत्व में लगभग 50 विद्यार्थियों का दल ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के लिए गया।

इस अवसर पर प्राचार्य ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक स्थलों की जानकारी देना है, जिससे उनका ज्ञानवर्धन हो सके। भ्रमण के दौरान छात्र वैशाली के विभिन्न ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों का अवलोकन करेंगे।

 

विद्यार्थियों के साथ शिक्षक मुन्ना कुमार, प्रवीण राज तथा शिक्षिकाएं प्रेरणा भारती, प्रियंवदा कुमारी, प्रेरणा सिंह और रेणुका पाण्डेय भी भ्रमण में शामिल हुए। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित और ज्ञानवर्धक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़े

छत पर बने कमरे में सो रही 55 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या

रघुनाथपुर : भाकपा माले का विभिन्न मांगों को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर एक दिवसीय धारणा

AI मिनटों में खोज सकता है सोशल मीडिया यूजर्स की असली पहचान

सिधवलिया की खबरें :  अंचल कार्यालय में हड़ताल से कामकाज ठप

Leave a Reply

error: Content is protected !!