Headlines

सीवान के लाल वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री हरिनारायणाचारी मिश्रा श्रीराम कथा के शुभारंभ में मुख्य अतिथि रहे 

सीवान के लाल वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री हरिनारायणाचारी मिश्रा श्रीराम कथा के शुभारंभ में मुख्य अतिथि रहे 

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

“जब हौसला बना लिया ऊंची उड़ान का,
फिर देखना फिजूल है कद आसमान का”।
उक्त पंक्तियां हमारे सीवान के लाल वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री हरिनारायणाचारी मिश्रा का सटीक विश्लेषण करती है।

अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से नगर के वी एम एच ई इंटर कॉलेज के प्रांगण में 8 मार्च से प्रतिदिन हो रही श्रीराम कथा, भाग ले रहे हजारों श्रद्धालु

सीवान राममय हो चुका है वहां आस्था और श्रद्धा की प्रबल बयार बह रही है। 8 मार्च, 2026 में नगर के वी एम एच ई इंटर कॉलेज के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा कथा का वाचन हो रहा है। शनिवार को श्रीराम कथा के उद्घाटन के अवसर पर सीवान के लाल वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री हरिनारायणाचारी मिश्रा, जो भोपाल और इंदौर के पुलिस कमिश्नर भी रह चुके हैं, अभी वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में आईजी के पद पर पदस्थ हैं, बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। श्री मिश्रा मध्यप्रदेश कैडर के 2003 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। अपनी कर्तव्यनिष्ठा, सादगी और संजीदगी के कारण उनकी पुलिस महकमे में विशिष्ट प्रतिष्ठा है। श्री मिश्रा सीवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के मूल निवासी है और सीवान के डी ए वी पीजी कॉलेज से पढ़ाई की है। बाद में उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से भी पढ़ाई की।

 भाई से मिलने के लिए आते रहते हैं गांव
सीवान के रघुनाथपुर निवासी स्वर्गीय माधवाचार्य मिश्रा के पुत्र आईपीएस हरिनारायण चारी मिश्रा है. हरिनारायण चारी मिश्रा दो भाई है और उनकी पांच बहने हैं. वे भाइयो में सबसे बड़े है. उनके छोटे भाई दामोदरआचार्य मिश्रा राजकीय विधालय में  प्राचार्य हैं.

सीवान में जिले की स्थापना वर्ष में 2023 में इसी जिले के ताड़का गांव के मूल निवासी पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से नगर की हृदयस्थली गांधी मैदान में श्रीराम कथा हुई थी। फिर 2026 में 8 मार्च से 16 मार्च तक पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से संगीतमय, लालित्यपूर्ण रसमयी श्रीराम कथा हो रही है।

8 मार्च को सीवान के वीएमएचई इंटर कॉलेज के प्रांगण में श्रीराम कथा के शुभारंभ पर सीवान के लाल वरिष्ठ आई पी एस अधिकारी श्री हरिनारायणाचारी मिश्रा की मंगल उपस्थिति रही। उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि पूज्य राजन जी महाराज, भरौली मठ के महंत स्वामी रामनारायण दास जी के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर श्रीराम कथा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूज्य राजन जी ने उन्हें मंगलाशीष दिया। श्रीराम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर राजन कल्याण सिंह, स्वागताध्यक्ष डॉक्टर शरद चौधरी, संयोजक डॉक्टर रूपेश कुमार ने श्री मिश्रा को प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र और पौधा देकर सम्मानित किया।

मालूम हो सीवान में हो रही श्रीराम कथा का एक प्रमुख उद्देश्य पर्यावरण बोध का जागरण भी है। कथा के प्रथम दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर नारी शक्ति को पंच पल्लव के पौधों को देकर उन पौधों की सेवा और संरक्षण का संकल्प भी कराया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!