मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में UMS बगौरा संस्कृत के सफल छात्रों को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित
श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवन (बिहार )।
सीवन जिला के दारौंदा प्रखण्ड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बगौरा संस्कृत के छात्र-छात्राओं ने बिहार सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर विद्यालय एवं गांव का नाम रोशन किया है। वही बुधवार को सफल छात्र / छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय साह सहित शिक्षक /शिक्षिकाओं ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस परीक्षा में विद्यालय के कुल 6 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
सफल छात्रों में रूपा कुमारी, कल्पना कुमारी,अनुष्का कुमारी, दुर्गा कुमारी, आशी शर्मा एवं राज गौरव कुमार का नाम शामिल है। इन सभी छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में गर्व का माहौल है।
विद्यालय परिवार की ओर से सभी सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विजय साह ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके निरंतर प्रयास और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है।
इस उपलब्धि में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। रामूबाबू प्रसाद, निमाई कृष्ण राय, अखिलेश्वर मिश्र, मनीष कुमार, प्रेमनाथ प्रसाद, कन्हैया राम, कांति कुमारी, पूजा कुमारी एवं नसीमा खातून के अथक प्रयास और मार्गदर्शन से छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में सफल हो सके हैं।
विद्यालय में मेधावी छात्रों के लिए विशेष कक्षाओं की व्यवस्था की जाती है, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें। शिक्षकों ने बताया कि आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक छात्र इस प्रकार की परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकें।
छात्रों की इस सफलता के उपलब्धि पर गाँव के लोंग गर्व महसूस कर रहे हैं।