Headlines

बिहार के रोहतास जिला में गेहूं के खेत में फिल्मी अंदाज में एनकाउंटर जैसा ऑपरेशन, हत्यारा रवीश लाल गिरफ्तार

बिहार के रोहतास जिला में गेहूं के खेत में फिल्मी अंदाज में एनकाउंटर जैसा ऑपरेशन, हत्यारा रवीश लाल गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के रोहतास जिला के संझौली थाना क्षेत्र के खैरा भुतहा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मछली पकड़ने जैसे मामूली विवाद में बच्चा पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान आरोपी रवीश लाल ने गुस्से में आकर पिस्टल निकाल ली और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे बच्चा पासवान की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी खून से सनी पिस्टल लेकर गेहूं के खेतों की ओर भाग निकला और छिपने की कोशिश करने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और कई थानों की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी।

खेतों में पीछा करते हुए पुलिस ने फिल्मी अंदाज में आरोपी को चारों तरफ से घेर लिया। पकड़े जाने के दौरान आरोपी ने पुलिस पर पिस्टल तानकर डराने की कोशिश भी की, लेकिन जवानों ने बिना पीछे हटे बहादुरी दिखाते हुए उसे काबू कर लिया और हथियार छीनकर जमीन पर गिरा दिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ।बिक्रमगंज के एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि पुलिस की तत्परता और साहस से न सिर्फ आरोपी को गिरफ्तार किया गया, बल्कि एक बड़ी अनहोनी को भी टाल दिया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

यह भी पढ़े

 

अयोध्या में साजिश का सनसनीखेज पर्दाफाश: यूट्यूब पत्रकार पर परिवाद

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के वर्तमान एमएलसी अफाक अहमद ने शिक्षक संघ नेताओं से किया संपर्क 

 मांझी नगर पंचायत  में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

महावीरी विजयहाता में आयोजित आचार्य कार्यशाला का तृतीय एवं समापन दिवस संपन्न

Leave a Reply

error: Content is protected !!