सीवान जिला के दारौंदा प्रखंड अंतर्गत बगौरा गांव स्थित PM Classes बगौरा के प्रांगण में रविवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर एवं फर्स्ट डिवीजन से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
साथ ही मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल विद्यार्थियों तथा सैनिक स्कूल और नवोदय विद्यालय में चयनित छात्रों को भी पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे बोर्ड परीक्षा के टॉपर ऋतिक पटेल, पिता श्री सत्येंद्र पटेल, ग्राम बगौरा, जिन्हें विशेष रूप से “Samsung का टैब” देकर सम्मानित किया गया। वहीं मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सिवान जिला टॉपर रहे महुअल ग्राम निवासी सुनील सिंह के पुत्र प्रियांशु सिंह तथा दारौंदा प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शिवम साह, पिता श्री सुरेंद्र साह, ग्राम कोरड को भी विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
संस्थान की इस वर्ष की उपलब्धियां भी काफी सराहनीय रहीं।
बोर्ड परीक्षा में PM Classes के 32 से अधिक छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल किया, जबकि मेधा परीक्षा में शामिल सभी 23 छात्रों ने सफलता प्राप्त की। इसके अतिरिक्त सैनिक स्कूल में 4 छात्रों तथा नवोदय विद्यालय सिवान में 1 छात्र का चयन हुआ, जो संस्थान के लिए गौरव की बात है।
समारोह में विद्यार्थियों के अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और अपने बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। इस मौके पर बिहार पुलिस में इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत श्री राजकुमार सिंह ने अपने प्रेरणादायक संबोधन से छात्रों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और निरंतर मेहनत करने की सीख दी।
कार्यक्रम में इंदीवर पाठक, राजकिशोर सर, मिथिलेश सर, अक्षयवर सर, प्रद्युम्न ठाकुर, निपुण सिंह, तिवारी सर, उत्तम पाठक, मानवेंद्र सिंह, सुशील मिश्र, रमेश सर, दीपक सर, सुनील सर, बिट्टू बाबू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं इस अवसर पर BMN सारण के पत्रकार निपुण जी को भी राजकुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समारोह बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।