Headlines

सिसवन की खबरें :  सर्प के काटने से  युवक अचेत, रेफर

सिसवन की खबरें :  सर्प के काटने से  युवक अचेत, रेफर

श्रीनारद मीडिया, सिसवन,सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन  थाना क्षेत्र के मनरा गांव में शुक्रवार की शुबह शौच करने गए एक युवक को सांप ने काट लिया जिससे युवक अचेत हो गया। परिजन युवक को सिसवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। युववक स्थानीय निवासी अरविन्द्र यादव का पुत्र मनीष कुमार यादव है।

विषाक्त पदार्थ की सेवन से महिला अचेत रेफर

श्रीनारद मीडिया, सिसवन,सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन  थाना क्षेत्र के बघौना गांव में गुरुवार की देर रात विषाक्त पदार्थ की सेवन से एक महिला अचेत हो गई। परिजन उसे सिसवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसकी प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला की पहचान स्थानीय निवासी खुशबू देवी के रूप में हुई है।

विषाक्त पदार्थ की सेवन से एक युवती अचेत

श्रीनारद मीडिया, सिसवन,सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में शुक्रवार की सुबह विषाक्त पदार्थ की सेवन से एक युवती अचेत हो गई। तब परिजन सिसवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवती की पहचान चांदपुर निवासी मनीषा के रूप में हुई है।

बाइक से गिरकर महिला घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन,सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के समीप सिसवन सीवान स्टेट हाईवे पर शुक्रवार की सुबह बाइक से गिरकर एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी दयानंद शर्मा की पत्नी गिरिजा देवी है । घायल महिला की प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया ।

यह भी पढ़े

महिलाओं को निराश किया है और अब इसके नतीजे भुगतने होंगे-नरेंद्र मोदी

विपक्ष ने बहुत बड़ी गलती कर दी- पीएम मोदी

विद्या भारती विद्यालयों के भैया बहन ने बढ़ाया सीवान का मान

Leave a Reply

error: Content is protected !!