Headlines

प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के रामगढ़ पंचायत अंतर्गत परमानंद नगर स्थित एक निजी होटल में पंचायत के मुखिया चंदा भारती के नेतृत्व में प्रतिभा सम्मान समारोह सह प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत के इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, फूलमाला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरविंद आनंद ने किया।

मौके पर पैक्स अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, कमलदेव तिवारी, शिक्षक श्याम बहादुर राम सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

घर बैठे पंद्रह दिन के अंदर कैसे मिल सकता है PNG कनेक्शन?

प्राण प्रतिष्ठा पर निकली शिव शोभा यात्रा,शिव मय हो उठा समूचा क्षेत्र

Raghunathpur: पूर्व पत्रकार एवं व्यवसायी  मोद नारायण सिंह के निधन से शोक

Leave a Reply

error: Content is protected !!