Headlines

एकारी देवी टोला में काली मंदिर की पिंडी तोड़ी, अज्ञात तत्वों पर आरोप

  • एकारी देवी टोला में काली मंदिर की पिंडी तोड़ी, अज्ञात तत्वों पर आरोपरात में मंदिर की बिजली काटकर की गई घटना, ग्रामीणों ने भागते युवकों को देखा; पुलिस जांच में जुटी

मां काली मंदिर की पिंडी क्षतिग्रस्त मिलने से गांव में आक्रोश, आस्था से जुड़ा प्रमुख स्थल बना निशाना

 

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एक्मा, सारण ( बिहार):


छपरा जिले के एकमा थाना क्षेत्र के एकारी देवी टोला गांव में रविवार की रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने काली माता मंदिर की पिंडी को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल हो गया। फिलहाल पुलिस के मुआयना के बाद गांव में स्थिति सामान्य बनी हुई।

ग्रामीणों के बताया कि रात में अचानक मंदिर की बिजली गुल हो गई। आशंका होने पर जब कुछ ग्रामीण मंदिर की ओर पहुंचे तो उन्होंने कुछ युवकों को वहां से भागते हुए देखा। मंदिर के अंदर पहुंचने पर पिंडी टूटी और बिखरी हुई अवस्था में मिली, जिससे लोगों में रोष फैल गया।


ग्रामीणों ने बताया कि यह काली माता मंदिर गांव की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां नियमित रूप से पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजन होते हैं। इस घटना से लोगों की धार्मिक भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं।

सूचना मिलने पर एकमा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष रामबालक यादव से दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही घटना में शामिल लोगों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!