Headlines

प्रेम-प्रसंग में युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, इलाके में मचा हड़कंप

प्रेम-प्रसंग में युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, इलाके में मचा हड़कंप

श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिला के  दाऊदपुर थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद में एक युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरा इलाका देर तक हाई वोल्टेज ड्रामे का केंद्र बना रहा।

 

बताया जा रहा है कि युवती का किसी युवक के साथ प्रेम संबंध था। इसी संबंध को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ, जिसके बाद आक्रोशित युवती अचानक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। टॉवर पर चढ़कर वह लगातार अपनी बात मनवाने की जिद पर अड़ी रही, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

 

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक समझाने-बुझाने और मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है । टावर पर युवती वेहेशी का नाटक करने लगी। दाऊदपुर थाना प्रभारी अपने दल वल के साथ टाबर पर चढ़कर युवती को पकड़ कर किसी तरह नीचे उतारने में सफलता हासिल कर लिया ।

 

थाना प्रभारी को इस वीरता के लिए चारों तरफ चर्चा हो रहा है । अभी महिला पुलिस वल अपने कब्जे में लेकर थाना पर पहुंची हुई है । मिडिया कर्मियों की भीड़ दाऊदपुर थाना पर जमें हुए हैं ।डी एस पी राज कुमार सिंह ने थाना प्रभारी को निर्देशित कर किसी तरह उतारने का आदेश थाना प्रभारी को दिया था ।

यह भी पढ़े

क्या यह संकट एक बड़े युद्ध में बदल सकता है?

निर्वाचन आयोग ने चुनाव के पहले चरण की स्क्रूटनी पूरी कर ली है

क्या अल-नीनो भीषण गर्मी का कहर लेकर आ रहा है?

“दाहा नदी: सीवान की अस्मिता से खिलवाड़ और ‘सिर्फ चुनावी’ राजनीति!”

Leave a Reply

error: Content is protected !!