सिसवन की खबरें : पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण को लेकर प्रपत्र-1 का प्रकाशन
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन प्रखंड में पंचायत आम निर्वाचन 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया के तहत जिला परिषद सदस्य, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य एवं पंच पदों के लिए गठित निर्वाचन क्षेत्रों का प्रपत्र-1 सोमवार को विधिवत प्रकाशित कर दिया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राजेश कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रकाशन वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर किया गया है। उन्होंने कहा कि आरक्षण से संबंधित यह सूची निर्धारित नियमों के तहत तैयार की गई है, ताकि आगामी पंचायत चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके।
बीडीओ ने आमजन से अपील की है कि वे प्रकाशित प्रपत्र का अवलोकन करें। यदि किसी प्रकार की आपत्ति या सुझाव हो, तो निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं।
इस प्रकाशन के साथ ही प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से आगे बढ़ने लगी है, जिससे स्थानीय स्तर पर राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है।
102 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के गयासपुर मठिया टोलापुर घाट के पास पुलिस ने छापेमारी कर 48 लीटर किंगफिशर बीयर और 54 लीटर रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब बरामद की। बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करी जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन सीवान मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक गंगपुर सिसवन निवासी शत्रुघ्न बिन्द का पुत्र अजय बिन्द व राजेश बिन्द का पुत्र दीपक कुमार बिंद है। दोनों चैनपुर जा रहे थे तभी बाइक की दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।
मारपीट में तीन महिला सहित चार घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में आपसी जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में तीन महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी सत्येंद्र साह की पत्नी प्रमिला देवी व पुत्र अनूप कुमार साह, मिथिलेश साह की पत्नी रेणु देवी व राजेश साह की पत्नी संगीता देवी शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
सड़क दुर्घटना में युवक घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव का एक युवक बाइक की दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी वाजिद अली का पुत्र शाहिद अली अंसारी है। घायल युवक का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन जिला के चैनपुर ओपी क्षेत्र के रामगढ़ गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति स्थानीय निवासी लालमोहर गोड का पुत्र मुनीलाल गोड है। घायल व्यक्ति का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
आपसी विवाद में मारपीट एक ही परिवार के तीन लोग घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन। चैनपुर ओपी क्षेत्र के नगई गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी राजेश भारती की पत्नी बबीता देवी पुत्री शिल्पी कुमारी व पुत्र सुधीर कुमार शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
सड़क दुर्घटना में युवक घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के सरौत गांव का एक युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी मदनलाल ठाकुर का पुत्र पंकज कुमार ठाकुर है। घायल युवक का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
यह भी पढ़े
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर रामनगर में ब्लाक स्तर पर मासिक बैठक सम्पन्न
चुनाव बाद बंगाल में हिंसा का शमन कैसे संभव है ?
नेनुआ के फूल: जीवन की सबसे बड़ी सच्चाइयां अक्सर सबसे साधारण रूपों में छिपी होती हैं
