Headlines

सुपौल में लूटकांड मामले के 3 अपराधी गिरफ्तार:घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद

सुपौल में लूटकांड मामले के 3 अपराधी गिरफ्तार:घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद

मुख्य आरोपी पर हत्या समेत कई मामले दर्ज

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

सुपौल सदर थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक और एक घड़ी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपितों में एक बदमाश का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिस पर हत्या सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।एसपी शरथ आरएस ने बताया कि 5 मई की रात पटना बाजार समिति के एक कैब चालक को पटना से किराए पर लेकर अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया था।

 

बदमाशों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए उसका मोबाइल, पर्स में रखे पांच हजार रुपये नकद तथा कार में रखी दो मूर्तियां लूट ली थीं। घटना के बाद पीड़ित के आवेदन पर सदर थाना में कांड संख्या 321/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। CCTV की मदद से आरोपी की हुई पहचान एसपी ने बताया कि घटना के उद्भेदन के लिए सदर एसडीपीओ शिवेंद्र कुमार अनुभवी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध अपराधियों की पहचान कर लगातार छापेमारी अभियान चलाया।

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के करिहो वार्ड-5 निवासी रोहित राज उर्फ मुन्ना पाठक, कुम्हेत वार्ड-10 निवासी इंकेश कुमार तथा गौरवगढ़ वार्ड-5 निवासी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त अपाचे बाइक और एक घड़ी बरामद की गई।

 

पुलिस के अनुसार पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं और इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास,एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपित रोहित राज उर्फ मुन्ना पाठक का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ पहले से हत्या, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2023 में उसके खिलाफ हत्या से जुड़े दो अलग-अलग कांड दर्ज किए गए थे। वहीं अप्रैल 2026 में भी उसके विरुद्ध गंभीर धाराओं में एक नया मामला दर्ज हुआ था।

यह भी पढ़े

हथियार और ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सहरसा में मिड-डे मील खाने के बाद 250 से ज्यादा बच्चे बीमार, खाने में सांप मिलने का आरोप

शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल की राजनीति को द्विध्रुवीय बना दिया,कैसे?

सोमनाथ:जहाँ समुद्र शिव का नाम जपता है

भाजपा ने सुवेंदु को चुना बंगाल का सीएम

Leave a Reply

error: Content is protected !!