Headlines

गुटखा का पैसा मांगने पर बदमाशों ने दुकानदार के पेट में चाकू घोंपकर किया घायल

गुटखा का पैसा मांगने पर बदमाशों ने दुकानदार के पेट में चाकू घोंपकर किया घायल

श्रीनारद मीडिया, बड़हरिया, सीवान बिहार:

सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के माधोपुर कालीस्थान के पास स्थित एक गुमटीनुमा दुकानदार के गुटखा का पैसा मांगने पर बदमाशों ने उसके पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे की बताई जाती है।

 

बताया जाता है कि बड़हरिया थाना क्षेत्र के माधोपुर पश्चिम टोला के स्व बशीर अहमद के पुत्र जफीर अहमद(47) अपनी दुकान पर बैठे थे,तभी एक बाईक पर सवार होकर तीन युवक आ धमके। युवकों ने दुकानदार जफीर अहमद से पैसा मांगा।उसके बाद हुई कहासुनी के बाद बदमाशों ने जफीर अहमद के पेट में चाकू से हमला कर दिया।

 

जिससे वे बेहोश होकर गिर पड़े। वहीं बदमाश रसूलपुर बाजार की भाग निकले। इसके पहले इसी वर्ष 20 अप्रैल को भी बदमाशों ने गुटखा के पैसे मांगने पर दुकानदार जफीर अहमद के पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया था।

गुरुवार को हुई चाकूबाजी घायल दुकानदार को परिजनों और ग्रामीणों ने बड़हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करते तीन टांके लगाये। इधर बड़हरिया थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि आवेदन मिलते ही ज जांच कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!