Headlines

जिले के पंचायतों में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन

जिले के पंचायतों में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
सीवान के हुसैनगंज प्रखंड में आज सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. हुसैनगंज प्रखंड के सिधवल पंचायत और पतापपुर में सहयोग शिविर का आयोजन हुआ. इस आयोजन में सीवान जिला के प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता एवं सीवान जिला के प्रभारी सचिव धर्मेंद्र सिंह, जिला पदाधिकारी सिवान एवं पुलिस अधीक्षक सिवान के साथ तमाम अधिकारी मौजूद रहे.
बिहार में सम्राट चौधरी के एनडीए की नई सरकार बनने के बाद राज्यभर के प्रखंडों में आयोजित सहयोग शिविर के तहत आज सीवान के हुसैन गंज में केदार प्रसाद गुप्ता एवं प्रभारी सचिव धर्मेंद्र सिंह ने सीवान जिले के विभिन्न प्रखंडों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया।
सरकार की पहल के तहत आयोजित इस विशेष सहयोग शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करना है। इसी क्रम में सीवान जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रभारी सचिव ने अलग-अलग पंचायतों में शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कई आवेदन मिले थे जिसका त्वरित निष्पादन किया गया.।

Leave a Reply

error: Content is protected !!