Headlines

बसंतपुर  में  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन  

बसंतपुर  में  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा जिला प्रशासन के निर्देशन में संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तत्वावधान में मंगलवार को बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय में ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं महिलाओ को वन स्टॉप सेंटर द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना तथा उच्च शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान निगम की टीम ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर हिंसा से पीड़ित महिलाओं को 24 घंटे आपातकालीन सहायता, चिकित्सीय सहायता, कानूनी परामर्श, मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग एवं अस्थायी आवास की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराता है।
साथ हीं निगम द्वारा संचालित महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए अन्य यथा सामाजिक पुनर्वास कोष, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, शक्ति सदन, पालनाघर, कौशल विकास कार्यक्रम, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन इत्यादि योजनाओं का विस्तृत जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम में छात्राओं को विद्यालय छोड़ चुकी लड़कियों को पुनः विद्यालय से जोड़ने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही उपस्थित छात्राओं से आग्रह किया गया कि वे अपने आस-पास ऐसी लड़कियों की पहचान कर उन्हें शिक्षा से जोड़ने में सहयोग करें।
*‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ* ’ योजना के अंतर्गत छात्राओं के बीच ट्रैकसूट एवं एमएचएम किट का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं खेल गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका, वन स्टॉप सेंटर के कर्मी, विद्या दीदी, दीदी अधिकार केंद्र की दीदी तथा बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
अंत में सभी ने लड़कियों एवं महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़े

 जेपी विश्‍वविद्यालय के कुलपति के साथ   किये गये दुर्व्‍यवहार का बौद्धिक विकास मंच ने किया निंदा

  नगरीय प्रशासन की चुनौतियों के संदर्भ में  परिचर्चा कार्यक्रम  का आयोजन

मैं तो जिंदा हूं..’, 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला कागज पर मृत घोषित, मानवाधिकार आयोग से लगाई गुहार

बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, देखें किसको मिलेगा लाभ

मथुरा में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, दो की मौत, 15 घायल

Leave a Reply

error: Content is protected !!