महंगाई, बेरोजगारी और अपराध के खिलाफ जीरादेई प्रखंड कार्यालय पर राजद का एकदिवसीय धरना
श्रीनारद मीडिया, जीरादेेई, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के जीरादेई प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यकर्ताओं द्वारा एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना कार्यक्रम महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध के विरोध में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मुखिया हरेंद्र सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार में आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। घरेलू गैस, पेट्रोल और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपराध नियंत्रण में पूरी तरह विफल साबित हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि एनकाउंटर के नाम पर एक विशेष समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है, जो चिंताजनक है।
हरेंद्र सिंह ने कहा कि हरे रंग के गमछे को लेकर दिए जा रहे बयानों की वे निंदा करते हैं। उनके अनुसार हरा रंग देश की विविधता और सम्मान का प्रतीक है।
धरना को संबोधित करते हुए बीडीसी दीपक यादव ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एकदिवसीय धरना आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और विभिन्न मुद्दों पर उसकी विफलताओं को जनता तक पहुंचाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
धरना कार्यक्रम में राजद प्रखंड अध्यक्ष छठी लाल गुप्ता, नागेंद्र यादव, मुखिया नूर नवाब अंसारी, गजाधर यादव, युवा राजद अध्यक्ष नकुल यादव, शंभू राम, दरोगा भगत, राजू यादव, नूर मास्टर, प्रभुनाथ सिंह कुशवाहा, सुमित ठाकुर, योगेंद्र यादव, राजा चौरसिया, सत्येंद्र यादव, धनंजय जी, प्रेम प्रकाश समेत सैकड़ों राजद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े
बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, देखें किसको मिलेगा लाभ
राष्ट्रपति ने वीर जवानों को किया सम्मानित, 29 को शौर्य चक्र, 15 को वीर चक्र और 7 को कीर्ति चक्र
राज्यसभा चुनाव 2026 : सबसे अमीर प्रत्याशी बने परिमल नाथवानी, संपत्ति 754 करोड़ रुपये से अधिक
बाइक सवार मां-बेटे को कंटेनर ने कुचला, पहिए के नीचे आ गया सिर, दोनों की मौत
शंकराचार्य जी ने कहा गाय बचाकर पापमुक्त होने का सनातनियों के पास अंतिम अवसर
185 वर्ष पुरानी पांडुलिपि साझा करने के लिए डीएम सिवान ने किया सम्मानित
