अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति (अत्याचार) निवारण अधिनियम 1989 के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की हुई बैठक
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

आज दिनांक-09.06.2026 को अपराह्न 1:00 बजे जिला पदाधिकारी सीवान की अध्यक्षता में अनु० जाति और अनु० जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 (समय-समय पर यथा संशोधित) के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति तथा मैनुअल स्कैवेंजर रोजगार निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम-2013 की बैठक आहूत की गई।
जिसमें पुलिस उपाधीक्षक, सीवान (मुख्यालय), सिविल सर्जन, सीवान, जिला कल्याण पदाधिकारी, सीवान, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सीवान, विशेष लोक अभियोजक, अनु० जाति एवं अनु० जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, सीवान, थानाध्यक्ष, अनु० जाति एवं अनु० जनजाति थाना सीवान, नोडल, अनु० जाति और अनु० जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम तथा अन्य सदस्य उपस्थित हुए।
बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा निम्नांकिंत निदेश दिये गये :-
➤ *FIR तथा Chargesheet पर मुआवजा का भुगतान* :
जिला कल्याण पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि FIR दर्ज होने तथा Chargesheet दायर होने पर विभाग से प्राप्त आवंटन के आलोक में नियमानुसार यथाशीघ्र भुगतान किया जाय।
*> पुलिस अधीक्षक कार्यालय से समन्वय स्थापित करना*
जिला कल्याण पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि आरोप पत्र पर लंबित भुगतान हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीवान से समन्वय स्थापित किया जाय तथा आरोप पत्र प्राप्त कर भुगतान की अग्रेतर कार्रवाई की जाय।
> विशेष लोक अभियोजक, सीवान को जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा निदेश दिया गया कि न्यायालय में लंबित मामलों को प्राथमिकता देते हूए सजा से संबंधित अग्रेतर कार्यवाई करना सूनिश्चित किया जाय।
> विशेष लोक अभियोजक, सीवान को जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा निदेश दिया गया कि गवाह की उपस्थिति हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीवान से समन्वय स्थपित करते हुए नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई करना सूनिश्चित किया जाय।
> अनु० जाति और अनु० जनजाति (अत्याचार निवारण) के प्राथमिकी के अभियुक्त पर ठोस कार्रवाई करने के लिए पुलिस उपाधीक्षक, सीवान (मुख्यालय) को जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया।
यह भी पढ़े
जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ किये गये दुर्व्यवहार का बौद्धिक विकास मंच ने किया निंदा
नगरीय प्रशासन की चुनौतियों के संदर्भ में परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन
मैं तो जिंदा हूं..’, 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला कागज पर मृत घोषित, मानवाधिकार आयोग से लगाई गुहार
बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, देखें किसको मिलेगा लाभ
मथुरा में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, दो की मौत, 15 घायल
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: अंडरवियर में छिपाकर लाया फोन
