मुफ्फसिल थानान्तर्गत विशेष छापामारी के क्रम में 62.15 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के मुफ्फसिल थाना को मंगलवार को सूचना मिली की मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखरांव में ओम प्रकाश गिरी, पिता-स्व० कपीलदेव गिरी, ग्राम-लखरांव, थाना-मुफ्फसिल, जिला-सिवान नामक व्यक्ति के द्वारा अपने घर में स्मैक की खरीद बिक्री करता है।
उक्त सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुये मुफ्फसिल थाना पुलिस टीम जैसे ही बताये हुये जगह पर पहुंची तो पुलिस वाहन को देख एक संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास किया जिसे उपलब्ध बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। उक्त व्यक्ति से पुछ-ताछ के क्रम में वह अपना नाम ओम प्रकाश गिरी, पिता-स्व० कपीलदेव गिरी, ग्राम-लखरांव, थाना-मुफ्फसिल, जिला सिवान बताया।
इसके निशानदेही पर इसके घर से 62. 15 ग्राम स्मैक एवं 01 इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन एवं 01 पेटीएम का साउण्ड बॉक्स बरामद किया गया। इस संबंध में मुफ्फसिल थाना में एन.डी.पी.एस अधिनियम के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया। कांड में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
➤ गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पताःबहार पदाबिहार पुलिस ओम प्रकाश गिरी, पिता-स्व० कपीलदेव गिरी, ग्राम-लखरांव, थाना-मुफ्फसिल, जिला-सिवान। > जप्त / बरामद समानों की विवरणीः- 1. स्मैक-62.15 ग्राम 2. इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन-01 3. पेटीएम का साउण्ड बॉक्स-01 जन विश्वास संकल्प हमारा ➤ टीम में शामिल सदस्यः- पु.नि. उपेन्द्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मुफ्फसिल एवं थाने के अन्य पुलिसकर्मी।
यह भी पढ़ें
लकड़ी नवीगंज एवं बसंतपुर सी.एस.पी. लूटकांड का सफल उद्भेदन, 02 अभियुक्त गिरफ्तार
बसंतपुर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन
नगरीय प्रशासन की चुनौतियों के संदर्भ में परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन
जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ किये गये दुर्व्यवहार का बौद्धिक विकास मंच ने किया निंदा
