साइबर थाना, सिवान की बड़ी सफलताः मई माह में 2.30 लाख से अधिक राशि पीड़ितों को कराई गई रिफंड
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
साइबर थाना, सिवान द्वारा साइबर अपराध के पीड़ितों को राहत प्रदान करने हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 01.05.2026 से 31.05.2026 तक कुल 37,52,376/- राशि होल्ड कराई गई तथा विभिन्न मामलों में पीड़ितों के खातों में कुल 2,30,880/- की राशि सफलतापूर्वक रिफंड कराई गई। साइबर थाना की त्वरित कार्रवाई एवं संबंधित बैंकों के समन्वय से 12 पीड़ितों को उनकी ठगी गई राशि वापस दिलाई गई।
जो क्रमशः है- 1. तारकेश्वर राजभर-56,861 रू0, 2. बेबी सिंह-49,000 रू0, 3. श्री कृष्ण यादव-30,000 रू0, 4. सुधीर कुमार शर्मा-26,786, 5. सुरेश सिंह-25,000 रू0, 6. अतीउल्लाह-11,424 रू0, 7. मोहित कुमार 10,000 रू0, 8. चंदन कुमार गुप्ता-7000 रू0, 9. दिपक कुमार सिंह-5000 रू0, 10. संदीप कुमार-4000 रू0, 11. प्रियांशु कुमार दुबे-3409 रू0, 12. रमेश कुमार पाण्डेय-2400 रू0 यह कार्रवाई साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन को आर्थिक राहत प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ है।
सिवान पुलिस आमजनों से अपील करती है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना मोबाइल फोन न दें, बैंक खाते से संबंधित जानकारी एवं OTP किसी के साथ साझा न करें, संदिग्ध APK फाइल न खोलें तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की आशंका होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, अथवा निकटतम साइबर थाना से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें
मुफ्फसिल थानान्तर्गत विशेष छापामारी के क्रम में 62.15 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
लकड़ी नवीगंज एवं बसंतपुर सी.एस.पी. लूटकांड का सफल उद्भेदन, 02 अभियुक्त गिरफ्तार
बसंतपुर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन
नगरीय प्रशासन की चुनौतियों के संदर्भ में परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन
जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ किये गये दुर्व्यवहार का बौद्धिक विकास मंच ने किया निंदा
