Headlines

नोखा: लूटपाट के दौरान अपराधियों ने ई रिक्सा चालक को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

नोखा: लूटपाट के दौरान अपराधियों ने ई रिक्सा चालक को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

श्रीनारद मीडिया, नोखा/रोहतास (बिहार):

रोहतास जिला के नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत जनगरा गांव के पास गुरुवार देर रात ई-रिक्शा लूटने का विरोध करने पर अपराधियों ने चालक को गोली मार दी। घायल चालक को स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नोखा पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि संझौली थाना क्षेत्र के अमेठी गांव निवासी 22 वर्षीय गौतम कुमार, जो सासाराम में ई-रिक्शा चलाता है, गुरुवार रात अपने वाहन के साथ सासाराम में था।

इसी दौरान दो व्यक्तियों ने जनगरा जाने के लिए उसका ई-रिक्शा बुक किया। गौतम उन्हें लेकर जनगरा की ओर रवाना हुआ। रिक्शा सवार दोनों युवक ही सुनसान जगह देख हथियार के बल पर लूटपाट करने लगे, जिसके विरोध करने पर चालक को गोली मार दी गई।

यह भी पढ़े

राजगीर धाम में तृतीय शाही स्नान श्रद्धा-उल्लास के साथ सम्पन्न  

कोशी DIG ने 4 इंस्पेक्टरों का वेतन रोका:मधेपुरा में पेंडिंग केस की रिव्यु के बाद एक्शन

कैसे इससे बदलेगा चीन-पाकिस्तान बॉर्डर का भूगोल

बिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश

नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक हुई

बिहार MLC चुनाव में सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Leave a Reply

error: Content is protected !!