बिहार में गजब चोरी: 132 फीट ऊंचा मोबाइल टॉवर ही उड़ा ले गए चोर, जनरेटर और उपकरण भी गायब
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

बिहार के बक्सर जिले से चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. यहां चोरों ने किसी दुकान, घर या गोदाम को नहीं, बल्कि 132 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर को ही गायब कर दिया.
चोर टॉवर के साथ उससे जुड़े कई उपकरण और जनरेटर सेट भी ले गए. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह टॉवर डुमरांव नगर थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाके में स्थित था और थाना भी वहां से ज्यादा दूर नहीं था.
इसके बावजूद चोर कई दिनों तक टॉवर को खोलते रहे और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी.
यह भी पढ़े
राजगीर धाम में तृतीय शाही स्नान श्रद्धा-उल्लास के साथ सम्पन्न
कोशी DIG ने 4 इंस्पेक्टरों का वेतन रोका:मधेपुरा में पेंडिंग केस की रिव्यु के बाद एक्शन
कैसे इससे बदलेगा चीन-पाकिस्तान बॉर्डर का भूगोल
बिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश
