सीवान: रेल एसपी ने जीआरपी थाना से कैदी फरार मामले में ड्यूटी पर तैनात सिपाही धर्मेंद्र को किया निलंबित
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
सीवान। रेल एसपी ने जीआरपी थाना से कैदी फरार मामले में ड्यूटी पर तैनात सिपाही को निलंबित कर दिया है. जानकारी अनुसार जीआरपी थाना सीवान से शराब तस्कर के फरार होने के मामले में रेल पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है.
रेल पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर वीणा कुमारी ने घटना के लिए प्रथम दृष्टया जिम्मेदार पाए गए सिपाही धर्मेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.साथ ही पूरे मामले में विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है.
रेल एसपी ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने की घटना को गंभीरता से लिया गया है. मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय की जा रही है.
उन्होंने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी. उन्होंने बताया कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है.
यह भी पढ़े
बिजली कंपनी ने जारी किया एक और नंबर
बिहार के 2.60 लाख शिक्षकों की नौकरी पर संकट? सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मचा हड़कंप
मुजफ्फरपुर: बड़ी वारदात से पहले अवैध हथियार, कारतूस व भारी मात्रा में शराब के साथ बदमाश गिरफ्तार
बिहार के मसौढ़ी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी की इलाज के दौरान हुई मौत
नशा मुक्त कोशी अभियान: 3900 किलो गांजा और 43 हजार लीटर शराब बरामद
भारत-नेपाल सीमा पर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़
नवादा में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार
मासिक शिवरात्रि पर घनश्याम पाठक ने किया मारकंडेय महादेव धाम में दर्शन-पूजन
