भारत-नेपाल सीमा पर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़
मानिकपुर में छापेमारी, 6 चोरी की मोटर साइकिलें बरामद
2 गिरोह सदस्य गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोह के खिलाफ फुलकाहा थाना पुलिस ने मानिकपुर गांव में छापेमारी कर चोरी की छह मोटर साइकिलें और नौ लीटर नेपाली शराब बरामद की है। इस दौरान गिरोह के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राजकिशोर कुमार ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी।
सूचना के अनुसार, एक संगठित वाहन चोर गिरोह चोरी की मोटर साइकिलों को मानिकपुर के रास्ते नेपाल ले जाकर बेचने की तैयारी कर रहा था।सूचना के सत्यापन के बाद, एक विशेष टीम का गठन किया गया और मानिकपुर गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान, पुलिस ने अररिया और आसपास के जिलों से चोरी की गई पांच मोटर साइकिलें बरामद कीं।
मौके से मधुरा उत्तर वार्ड संख्या-4 निवासी बलराम यादव (24), पिता स्व. दीनदयाल यादव को गिरफ्तार किया गया।फुलकाहा पुलिस ने 6 बाइक और नेपाली शराब जब्त की बलराम यादव की निशानदेही पर आगे की कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने एक और चोरी की मोटर साइकिल बरामद की। इसके साथ ही नौ लीटर नेपाली शराब भी जब्त की गई और मधुरा पश्चिम वार्ड संख्या-6, थाना नरपतगंज निवासी सोनू कुमार यादव (24), पिता खेलो यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया,एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने वाहन चोरी गिरोह से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग दिए हैं।
गिरोह के पांच से छह अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व चोरी की मोटर साइकिलों का उपयोग अवैध गतिविधियों में करते हैं और उन्हें आसानी से नेपाल पहुंचा देते हैं।
फुलकाहा थाना पुलिस ऐसे अपराधियों पर पैनी नजर रख रही है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।बरामद सामानों में कुल छह चोरी की मोटर साइकिलें और नौ लीटर नेपाली शराब शामिल है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मामले की विस्तृत जांच जारी है। छापेमारी दल में शामिल अधिकारी सहायक थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य, पुलिस अवर निरीक्षक रमेश कुमार, पीटीसी विपिन कुमार, गृह रक्षक बल के जवान रमन कुमार, रामचंद्र त्रिवेदी तथा चौकीदार ललित कुमार पासवान ने अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें
नवादा में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार
मासिक शिवरात्रि पर घनश्याम पाठक ने किया मारकंडेय महादेव धाम में दर्शन-पूजन
रात्रि चौपाल से चमकी बुखार को धमकी, गांव-गांव जागरूकता की अलख जगा रहे पीएसपी सदस्य
