Headlines

सड़क किनारे मिला, युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस 

 

सड़क किनारे मिला, युवक का शव,  हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के  बरौली प्रखंड के माधोपुर थाना क्षेत्र के,  महम्मदपुर लाला टोला निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह के 35 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार सिंह का शव,  रविवार को महम्मदपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर पश्चिम टोला के समीप सड़क के किनारे बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान उसके बहनोई ने की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि मंटू सिंह की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के मझवलिया निवासी स्वर्गीय जितेंद्र सिंह की पुत्री ममता कुमारी से हुई थी। दंपति के चार बच्चे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेराबंदी कर वैज्ञानिक जांच शुरू की। वहीं, सिधवलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2  राजेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले के शीघ्र उद्भेदन का निर्देश दिया।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

महम्मदपुर थाना के अवर निरीक्षक कृष्ण कुमार शर्मा मामले की गहन छानबीन में जुटे हुए हैं l मौके पर पहुंची मृत युवक की मां रामति कुंवर बेटे की मौत की खबर सुन बदहवास हो गई। 4 साल पहले पति गुजर गए l इकलौता बेटा ही मां का सहारा था । अब बेटे के भी मौत हो गई l बुढ़ापे में अब किसके सहारे जीवन यापन होगा इसकी चिंता सता रही थी । घटनास्थल पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

यह भी पढ़े

बिजली कंपनी ने जारी किया एक और नंबर

बिहार के 2.60 लाख शिक्षकों की नौकरी पर संकट? सुप्रीम कोर्ट के फैसले से  मचा हड़कंप

4 लाख में सेटिंग और ब्लूटूथ बनियान, सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ी जालसाजी नाकाम, BMP जवान समेत 3 गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर: बड़ी वारदात से पहले अवैध हथियार, कारतूस व भारी मात्रा में शराब के साथ बदमाश गिरफ्तार

बिहार के मसौढ़ी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी की इलाज के दौरान हुई मौत

नशा मुक्त कोशी अभियान: 3900 किलो गांजा और 43 हजार लीटर शराब बरामद

भारत-नेपाल सीमा पर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

नवादा में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

मासिक शिवरात्रि पर घनश्याम पाठक ने किया मारकंडेय महादेव धाम में दर्शन-पूजन

Leave a Reply

error: Content is protected !!