ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम सरयू तट ग्यासपुर से पंच दिवसीय सनातन धर्म यात्रा शुरू
श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या रवाना
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के सरयू तट स्थित ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम, ग्यासपुर के तत्वावधान में पंच दिवसीय सनातन धर्म यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा का नेतृत्व महामंडलेश्वर देवेन्द्र दास जी महाराज कर रहे हैं। इस अवसर पर एक सौ से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था धार्मिक यात्रा के लिए अयोध्या रवाना हुआ।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या, तीर्थराज प्रयागराज तथा बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन-पूजन करेंगे। रवाना होने से पूर्व ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं श्रद्धालुओं के मंगलमय यात्रा की कामना की गई।
महामंडलेश्वर देवेन्द्र दास जी महाराज ने बताया कि इस सनातन धर्म यात्रा का उद्देश्य लोगों को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना, सनातन धर्म के प्रति आस्था को सुदृढ़ करना तथा समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राएं व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं और आपसी भाईचारे तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देती हैं।
श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर काफी उत्साह देखा गया। जय श्रीराम एवं हर-हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं का जत्था अपने निर्धारित गंतव्यों के लिए रवाना हुआ। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के आवास, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।मौके पर मां जगतजननी के पीठाधीश्वर पंडित रामपूजन तिवारी, महंत अशोक दास जी महाराज, ब्रजेश दास जी महाराज,संकेत सिंह सहित सैकड़ों श्रधालु मौजूद थे
यह भी पढ़े
सीवान: जामो में पिता की लाश देखने पहुंची बेटी की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत
सीवान: असांव गांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुबाष सिंह सहित 34 कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा
सीवान में 11 हजार वोल्ट के तार टूटने से छह लोग झुलसे
चिरांद के बंगाली बाबा घाट पर 29 जून को सजेगा आस्था का महाकुंभ, दिखेगी काशी-हरिद्वार की झलक
