Headlines

चिरांद के बंगाली बाबा घाट पर 29 जून को सजेगा आस्था का महाकुंभ, दिखेगी काशी-हरिद्वार की झलक

चिरांद के बंगाली बाबा घाट पर 29 जून को सजेगा आस्था का महाकुंभ, दिखेगी काशी-हरिद्वार की झलक

गंगा महाआरती में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे मुख्य अतिथि,

गंगा महाआरती के साथ चांदनी रात में पूरी रात चलेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

श्रीनारद मीडिया, मनोज तिवारी, छपरा (बिहार)

सारण जिले  डोरीगंज के धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी चिरांद स्थित बंगाली बाबा घाट पर 29 जून को आयोजित होने वाली भव्य गंगा महाआरती एवं गंगा बचाओ संकल्प समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए चिरांद विकास परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा, सफाई, यातायात नियंत्रण, श्रद्धालुओं के ठहरने तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

परिषद के सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक वैभव का अनूठा संगम होगा। गंगा तट पर होने वाली महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं को काशी और हरिद्वार जैसी दिव्य अनुभूति होगी। मां गंगा की आराधना के साथ गंगा संरक्षण का संकल्प भी दिलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। काशी से आए 11 बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य गंगा महाआरती संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद चांदनी रात में पूरी रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न राज्यों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

बैठक की अध्यक्षता हरिद्वार सिंह ने की। इस दौरान आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में श्रीकांत पांडेय, बिनोद सिंह, राशेश्वर सिंह,डाॅ राजेश रंजन, डाॅ मंजय कुमार, ज्योतिशंकर मिश्रा,मोहन पासवान, जीबिजय, जयदिनेश पांडेय,उदय चौधरी,शंकर पासवान, राजकिशोर चौरसिया, सुशील कुमार पांडेय, हरेंद्र सिंह, चंदन कुमार, अमृत सागर, बिपिन बिहारी रमण, अतुल कुमार सिंह, जजन प्रसाद यादव, हरेंद्र सिंह , शत्रुघ्न पांडेय, ललन भक्त,मुकेश कुमार सिंह ,पप्पू सिंह अभिजीत कुमार, हेमंत कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह,बरफी दिक्षित,पंकज कुमार सिंह, उमेश कुमार,मुकेश सिंह,सोनू कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!