सीवान: खिलवा गांव चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी का सामान बरामद, तीन गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया सीवान (बिहार):

सीवान जिला के गुठनी थाना क्षेत्र के चर्चित खिलवा गांव चोरी कांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। गुठनी थाना कांड संख्या 170/26, दिनांक 27 मई 2026 में दर्ज मामले का खुलासा सोमवार को तकनीकी साक्ष्य एवं टावर डंप के विश्लेषण के आधार पर किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने कार्रवाई करते हुए चोरी के सामान के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान चोरी किए गए कई कीमती सामान बरामद किए गए हैं। इनमें एक सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगटीका, एक चांदी का कमरबंद (करधनी), एक गैस सिलेंडर, एक ओप्पो मोबाइल फोन, एक इन्वर्टर एवं एक बैटरी शामिल हैं। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी भी पुलिस ने जब्त की है।पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें
अमित कुमार राम (28 वर्ष), पिता- जयराम, निवासी- बड़ईपट्टी, थाना- नौतन, जिला- सिवान।
झुनी देवी (35 वर्ष), पति- रविन्द्र यादव, निवासी- अमरपुर बेलछरा, थाना- दरौली, जिला- सिवान।
मधु देवी (25 वर्ष), पति- देवेंद्र यादव, निवासी- अमरपुर बेलछरा, थाना- दरौली, जिला- सिवान शामिल हैं।
यह भी पढ़े
सीवान में 11 हजार वोल्ट के तार टूटने से छह लोग झुलसे
चिरांद के बंगाली बाबा घाट पर 29 जून को सजेगा आस्था का महाकुंभ, दिखेगी काशी-हरिद्वार की झलक
