अररिया का सिपाही निकला फर्जी, पुलिस ने पहनाई हथकड़ी; बैग से वर्दी-बैज और जूते बरामद
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

कटिहार पुलिस ने एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस लाइन और अन्य संवेदनशील स्थलों की रेकी किए जाने की आशंका जताई जा रही है,गिरफ्तार आरोपित की पहचान कैमूर निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उसने खुद को अररिया में तैनात सिपाही बताया, लेकिन सत्यापन में उसका दावा पूरी तरह फर्जी निकला।
पुलिस के अनुसार, आरोपित पिछले कई दिनों से पुलिस लाइन के आसपास संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता देखा जा रहा था। उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से पुलिस की वर्दी, जूते और बैज बरामद किए गए।
जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपित का वास्तविक उद्देश्य क्या था और क्या वह पुलिसकर्मी बनकर किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उसके आपराधिक इतिहास, संपर्कों और हालिया गतिविधियों की भी गहन जांच की जा रही है। आरोपित को गिरफ्तार कर उससे गहन पूछताछ की जा रही है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड, संपर्कों और गतिविधियों की जांच की जा रही है।
मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। – विशाल आनंद, एसडीपीओ सदर
यह भी पढ़े
भागलपुर में अपराधी बेखौफ, दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, ग्रामीणों ने बदमाशों को दबोचा
क्या मुजफ्फरपुर में घूम रहा है ‘साइको किलर’? एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, जांच में जुटी SIT
नवहट्टा में दो वारंटी, एक नशेड़ी धराए:पुलिस ने मुखबिर की सूचना कार्रवाई, कोर्ट ने जेल भेजा
फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत गंभीर
योग संगम में गूंजा स्वस्थ तन-मन और स्वस्थ समाज का संदेश
जनता दरबार में एक भूमि विवाद का आपसी सहमति से हुआ निपटारा, एक नया आवेदन आया
