Headlines

जनता दरबार में एक भूमि विवाद का आपसी सहमति से हुआ निपटारा, एक नया आवेदन आया

जनता दरबार में एक भूमि विवाद का आपसी सहमति से हुआ निपटारा, एक नया आवेदन आया

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):


साप्ताहिक जनता दरबार के तहत शनिवार को एकमा अंचल कार्यालय में भूमि संबंधी मामलों की सुनवाई की गई। अंचलाधिकारी की अनुपस्थिति में राजस्व पदाधिकारी (आरओ) रामप्रवेश साहू ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित मामलों की समीक्षा की।

जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद से संबंधित एक नया आवेदन प्राप्त हुआ। वहीं पूर्व से लंबित मामलों की सुनवाई करते हुए एक भूमि विवाद का दोनों पक्षों की आपसी सहमति से सफलतापूर्वक निष्पादन कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि भूमि विवादों के त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारे के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है, ताकि लोगों को न्याय के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

 

सुनवाई के दौरान अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक सैयद मोहम्मद नजवी, अंचल नाजिर मोहम्मद जहरुद्दीन, लिपिक बृजेश कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी प्रमोद कुमार सिंह, अमीन सरोज कुमार आदि अन्य लोग मौजूद थे। वहीं विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं मामलों के निष्पक्ष निष्पादन के लिए एकमा थानाध्यक्ष राम बालक यादव तथा रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रिंस राज भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने जनता दरबार में पहुंचे लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और भरोसा दिलाया कि भूमि संबंधी विवादों का नियमानुसार, पारदर्शी एवं शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों को स्थानीय स्तर पर त्वरित न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन की पहल जारी है।

यह भी पढ़े

योग दिवस पर महिलाओं और बच्चों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

सिधवलिया की खबरें :अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत शुगर मिल्स क्‍लब परिसर हुआ योगाभ्‍यास

मारपीट में जख्मी की मौत इलाज के दौरान होने के बाद शव आते मचा कोहराम

मुहर्रम में सौहार्द बनाए रखने की अपील, शांति समिति की बैठक संपन्न

लच्छी कैतूका में 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अभिषेक बने डीएसपी तो दानीष बने पंचायती राज पदाधिकारी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रखंड कार्यालय परिसर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

Leave a Reply

error: Content is protected !!