Headlines

कटिहार में फर्जी सिपाही गिरफ्तार:लोगों को गुमराह कर अररिया में भी किया फ्रॉड

कटिहार में फर्जी सिपाही गिरफ्तार:लोगों को गुमराह कर अररिया में भी किया फ्रॉड

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

 

कटिहार जिले में खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को गुमराह करने वाले एक फर्जी सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 23 वर्षीय सुशील कुमार पर खाकी वर्दी का रौब दिखाकर ठगी करने का आरोप है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि उसने कटिहार के अलावा अररिया जिले में भी फर्जीवाड़ा किया है।पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि सुशील कुमार लंबे समय से पुलिस की नौकरी करने का ढोंग रच रहा था। वह लोगों से पुलिसिया अंदाज में बात करता था और खुद को थाने में तैनात बताता था।

 

खुद को पुलिस विभाग का कर्मचारी बताया था जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी ने अररिया जिले में भी खुद को पुलिस विभाग का कर्मचारी बताया था। पुलिस को आशंका है कि उसने कई लोगों को नौकरी लगवाने और केस निपटाने के नाम पर ठगी की है,पुलिस को एक युवक के फर्जी तरीके से पुलिस की वर्दी पहनकर घूमने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से फर्जी आईडी कार्ड और कुछ वर्दी भी बरामद हुई है।

 

मोबाइल कॉल डिटेल और बैंक खातों की भी जांच फिलहाल, पुलिस उसके फर्जीवाड़े की पूरी पड़ताल में जुटी हुई है। यह भी जांच की जा रही है कि उसने खाकी वर्दी का रौब दिखाकर कितने लोगों से पैसे ऐंठे या उन्हें डराया-धमकाया। पुलिस उसके मोबाइल कॉल डिटेल और बैंक खातों की भी जांच कर रही है।सदर डीएसपी विशाल आनंद ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।

 

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस फर्जीवाड़े में उसके साथ और कौन-कौन शामिल है। क्या उसने किसी कांड को अंजाम दिया है या किसी अपराधी को संरक्षण दिया है, इसकी भी जांच हो रही है।आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और पुलिस का प्रतिरूपण करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर सुशील कुमार ने किसी से ठगी की है तो वे तुरंत थाने में संपर्क करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के पुलिसकर्मी बताने पर उसका आईडी कार्ड जरूर चेक करें।

यह भी पढ़ें

 खेसारी लाल यादव  भरत तिवारी के परिवार से मिलने पहुंचे,मां से बोले न्याय के लिए साथ खड़ा हूं

नवगछिया में हर्ष फायरिंग का VIDEO VIRAL:पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

मुहर्रम को लेकर दारौंदा प्रखंड मुख्यालय में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

पत्रकार प्रताड़ना पर एसपी हुए सख्त, कार्रवाई के आदेश

पत्रकार प्रताड़ना पर एसपी हुए सख्त, कार्रवाई के आदेश

सुप्रीम कोर्ट में भरत भूषण तिवारी की कथित गैर-न्यायिक हत्या की स्वतंत्र जांच के लिए याचिका दायर

Leave a Reply

error: Content is protected !!