खेसारी लाल यादव भरत तिवारी के परिवार से मिलने पहुंचे,मां से बोले न्याय के लिए साथ खड़ा हूं
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव सोमवार को भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने कथित मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिवार से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने मृतक की मां आशा देवी और अन्य परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और उनका हौसला बढ़ाया,खेसारी लाल यादव ने कहा कि एक मां अपने बेटे को खो चुकी है, उसकी पीड़ा को समझना जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि न्याय की मांग में वह परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।
उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।बताया जा रहा है कि भरत भूषण तिवारी की मौत के बाद से परिवार लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।
वहीं इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध और समर्थन भी देखने को मिल रहा है। खेसारी लाल के पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक भी मौके पर जुट गए।
यह भी पढ़ें
पत्रकार प्रताड़ना पर एसपी हुए सख्त, कार्रवाई के आदेश
पत्रकार प्रताड़ना पर एसपी हुए सख्त, कार्रवाई के आदेश
सुप्रीम कोर्ट में भरत भूषण तिवारी की कथित गैर-न्यायिक हत्या की स्वतंत्र जांच के लिए याचिका दायर
