Headlines

बेगूसराय गैंग रेप के आरोरोपितों को मिले फांसी की सजा

बेगूसराय गैंग रेप के आरोरोपितों को मिले फांसी की सजा

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बेगूसराय जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गायत्री देवी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार बेगूसराय के जिलाधिकारी से मिला। प्रतीनिधिमंडल ने पिछले दिनों जिले के चकिया थाना क्षेत्र एक गांव में एक महिला के साथ हुए शर्मनाक दुष्कर्म की घटना के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा। तीव्र न्याय की मांग गायत्री देवी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से मामले के संदर्भ में अपनी मांग रखी।

 

महिला कांग्रेस ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पुलिस और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के प्रथमद्रष्टया इस मामले में जवाबदेही तय की जाय ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। अपराधियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाय ताकि अपराधियों में प्रशासन का भय बरकरार रहे।

 

पीड़िता की सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग रखी कि पीड़िता को सरकार और प्रशासन की ओर से सुरक्षा मुहैया कराते हुए उचित सरकारी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाय।प्रतिनिधिमंडल के सदस्य प्रतिनिधिमंडल में गुलशन आरा, अंजलि पासवान, प्रेमलता कुमारी, खुशबु कुमारी, कॉंग्रेस विचार विभाग जिलाध्यक्ष राम पदारथ यादव, शेख मोहम्मद जफर, सोशल मीडिया विभाग जिलाध्यक्ष कुशमेष कुमार, पूर्व जिला महासचिव सावर कुमार, राजकुमार राय, मुकेश प्रियदर्शी,मुन्शी पासवान, सचिन सिंह,आर्यन ठाकुर, मंटुन सिंह, मोहित सिंह, पुष्कर गौतम, बबलू शर्मा, जावेद जाफरी, बिनोद कुमार, कुमार रत्नेश टुल्लू आदि मौजूद थे I

यह भी पढ़ें

 खेसारी लाल यादव  भरत तिवारी के परिवार से मिलने पहुंचे,मां से बोले न्याय के लिए साथ खड़ा हूं

नवगछिया में हर्ष फायरिंग का VIDEO VIRAL:पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

मुहर्रम को लेकर दारौंदा प्रखंड मुख्यालय में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

पत्रकार प्रताड़ना पर एसपी हुए सख्त, कार्रवाई के आदेश

पत्रकार प्रताड़ना पर एसपी हुए सख्त, कार्रवाई के आदेश

सुप्रीम कोर्ट में भरत भूषण तिवारी की कथित गैर-न्यायिक हत्या की स्वतंत्र जांच के लिए याचिका दायर

Leave a Reply

error: Content is protected !!