पूर्णिया में बाइक सवार भाइयों पर बदमाशों ने किया हमला
बचाने पहुंचे परिजन पर भी किया हथियार से हमला; 5 लोग जख्मी
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

पूर्णिया के चंपानगर में बदमाशों ने बाइक सवार दो भाइयों को रोककर उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आसपास मौजूद परिजन उन्हें बचाने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन पर भी अटैक किया। इस वारदात में कुल पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर है।
घायलों में मो. इब्राहिम, मो. मोजाहिद, मो. साजिद, मो. इकराम और मो. रिजवान शामिल हैं। गंभीर रूप से जख्मी मो. इब्राहिम और मो. मोजाहिद का इलाज जीएमसीएच पूर्णिया में चल रहा है, जबकि अन्य तीन घायलों को स्थानीय अस्पताल में शुरुआती इलाज जारी है,परिजनों ने बताया कि दोनों भाई किसी जरूरी काम से बाइक पर निकले थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया।
देखते ही देखते दोनों को बाइक से नीचे गिराकर फरसे से ताबड़तोड़ वार किए गए,अचानक हुए इस हमले से दोनों लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया, तो हमलावरों ने उन्हें भी निशाना बना लिया।
लाठी-डंडों और धारदार हथियार से किए गए हमले में तीन और लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद पुलिस को आवेदन देंगे परिजन डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद दो घायलों की हालत नाजुक बताते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच रेफर कर दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि इस समय उनका पूरा ध्यान घायलों के इलाज पर है।
इसलिए अभी तक थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई है। इलाज के बाद पुलिस को आवेदन देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस को सूचना दे दी गई है और शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें
डीएम अभिलाषा शर्मा ने आशा बहाली में रिश्वत को लेकर CHC की BCM कुसुम कुमारी को किया सस्पेंड
सीवान: मैरवा से भारी मात्रा में आशीर्वाद पाइप का नकली सामान जब्त
दो सगी बहनें CISF में चयनित होकर बढ़ाया दारौंदा का मान, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम, ‘या अली-या हुसैन’ के नारों से गूंजा प्रखंड
