Headlines

शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम, ‘या अली-या हुसैन’ के नारों से गूंजा प्रखंड

शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम, ‘या अली-या हुसैन’ के नारों से गूंजा प्रखंड

श्रीनारद मीडिया,दारौंदा, सीवान (बिहार)।

सीवन जिला सहित दारौंदा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाने वाला मुहर्रम का महापर्व  पूरी तरह शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और पारंपरिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पूरे शहर में “या अली, या हुसैन” के गगनभेदी नारों से माहौल गूंजता रहा। विभिन्न मोहल्लों से निकले ताजिया जुलूस पारंपरिक अखाड़ों के हैरतअंगेज करतबों के साथ मुख्य पड़ाव पहुंचे।
दोपहर से शुरू हुआ ताजिया जुलूस देर शाम तक चलता रहा। ताजिया का जुलूस गाँव के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने लाठी, भाला सहित पारंपरिक शस्त्रों के साथ शौर्य और कौशल का प्रदर्शन किया।
मुहर्रम का पर्व करबला की उस ऐतिहासिक घटना की याद दिलाता है, जब इमाम हुसैन ने अन्याय और तानाशाही के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी।
उनकी शहादत आज भी सत्य, न्याय और इंसानियत के लिए संघर्ष का प्रतीक मानी जाती है।
पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।


संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस लगातार गश्त करती रही और जुलूसों की निगरानी करती रही।
सुरक्षा व्यवस्था की कमान दरौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह , बीडीओ सिम्पी कुमारी,  सीओ वेदप्रकाश नारायण सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने स्वयं संभाली और पूरे आयोजन पर पैनी नजर बनाए रखी।
स्थानीय प्रशासन, शांति समिति और आम नागरिकों के सहयोग से मुहर्रम का यह पर्व पूरी श्रद्धा, अकीदत, शांति और आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन ने समाज में एकता, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रेरणादायक संदेश दिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!