सीवान: मैरवा से भारी मात्रा में आशीर्वाद पाइप का नकली सामान जब्त
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के मैरवा में प्रतिष्ठित ब्रांड के नाम पर कथित तौर पर नकली पाइप बेचने के मामले का खुलासा हुआ है. पुलिस ने दिल्ली की कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मैरवा नगर के बिचली बाजार स्थित गणेश ट्रेडर्स नामक दुकान पर मैरवा पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में कथित तौर पर नकली पाइप जब्त किए. बरामद पाइपों पर प्रतिष्ठित कंपनी आशीर्वाद का लोगो लगा हुआ था.
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दुकान और गोदाम दोनों की तलाशी ली. मामले में कॉपीराइट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
. बता दें कि दिल्ली स्थित आइडियल आईपीआर प्रोटेक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि मनीष गुप्ता की शिकायत पर दुकान संचालक राजेश पटेल के खिलाफ मैरवा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
यह भी पढ़ें
दो सगी बहनें CISF में चयनित होकर बढ़ाया दारौंदा का मान, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम, ‘या अली-या हुसैन’ के नारों से गूंजा प्रखंड
